Spread the love


Kanpur: Truck collides with bike, brother and sister Died, one injured

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में सचेंडी थाना क्षेत्र के रायपुर हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि एक युवती घायल हो गई। बाइक चला रहा नाबालिग एक शादी समारोह से रिश्ते की दो बहनों को लेकर लौट रहा था। सचेंडी थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह के अनुसार सुमित (17) गदनखेड़ा रायपुर कुकहट का रहने वाला था।

वह बाइक से भूल वाराखेड़ा की रहने वाली पारिवारिक बहनों चांदनी (17) और रोशनी (19) को लेकर एक शादी समारोह में गया था। मंगलवार सुबह तीनों लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर रायपुर के पास ट्रक ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। सुमित और चांदनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोशनी दूसरी तरफ जा गिरी। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए, जबकि रोशनी को हैलट में भर्ती किया गया है।

नाबालिग था सुमित, बिना हेलमेट चला रहा था बाइक

पुलिस ने बताया कि बाइक चला रहा सुमित नाबालिग था और उसके पास लाइसेंस भी नहीं था। इसके अलावा वह हेलमेट भी नहीं लगाए था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *