Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Tue, 30 May 2023 11:45 PM IST

खप्टिहा कलां। चिल्ला थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार पूर्व प्रधान की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। उसके सिर में गंभीर चोट आई हैं। हादसे के बाद भाग रहे चालक को स्कार्पियो समेत पकड़ लिया गया है।

पैलानी कस्बा निवासी कयूम (38) मंगलवार को अपनी बाइक पर सिंधन खुर्द के पूर्व प्रधान कायम अली (80) को बिठाकर हथोड़ा गांव जा रहे थे। बाइक कयूम चला रहे थे। रास्ते में चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा के पास सामने से आई तेज रफ्तार स्कार्पियों ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। भीड़ ने स्कार्पियो व उसके चालक को पकड़ लिया। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

जहां पर डॉक्टरों ने पूर्व प्रधान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन से पूछताछ के बाद पंचनामा भर कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बताया कि स्कार्पियो चालक बाबू निवासी मवाई को पकड़ लिया गया है। मृतक के परिवार में चार बेटे हैं। पत्नी गुलशन की 25 साल पहले मौत हो चुकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *