Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Wed, 31 May 2023 11:43 PM IST

बांदा। पति से विवाद के बाद घर से शौच के लिए निकली महिला का शव खेत में फंदा से लटका मिला। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर पति खोजबीन करते पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई।

बिसंडा थाना क्षेत्र के सिकलोढ़ी गांव निवासी गुड़िया (37) बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे घर से शौच जाने की बात कहकर खेतों की तरफ गई थी। काफी देर तक न लौटने पर पति ने तलाश की तो घर से एक किलोमीटर दूर खेत में बबूल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से शव लटका मिला।

पति शत्रुघन यादव ने बताया कि वह रामायण सुनने जा रहा था, तभी भोजन आदि बनाने की बात पर उसकी पत्नी से बहस हो गई थी। इसके बाद ही गुड़िया घर से निकली थी। मृतका के दो पुत्र हैं। बिसंडा थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद में आत्महत्या का मामला है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *