Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Wed, 31 May 2023 11:37 PM IST

बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव के कैरी रोड स्थित आर्यावर्त बैंक में लूट के प्रयास में फरार तीन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। पुलिस ने फतेहपुर समेत चिल्ला और हरदौली गांव में दबिश दी है। मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने से फिलहाल बदमाशों की लोकेशन नहीं मिल पा रही है।

आर्यावर्त बैंक के मैनेजर अरुण साहू की कनपटी में बंदूक रखकर लूट का प्रयास करने में सात बदमाशों में चार बदमाश जेल भेजे जा चुके हैं। इनमें तीन को पुलिस ने घटना के पांच घंटे के अंदर मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। तीन बदमाश अभी फरार हैं। इन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसपी अभिनंदन ने चार टीमों का गठन किया है। फरार आरोपियों में अनवर फतेहपुर का रहने वाला बताया गया है।

उसकी तलाश में पुलिस ने मंगलवार की रात फतेहपुर में दबिश दी, लेकिन कुछ मिला नहीं। इसके अलावा दो अन्य आरोपी सलमान की तलाश में चिल्ला और इमरान की तलाश में हरदौली गांव में भी पुलिस पहुंची। थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि यह सभी अपराधी नई उम्र के हैं। मोबाइल का भी इस्तेमाल नहीं करते हैं। तीनों जगह सुरागरसी कर छापामार कार्रवाई जारी है। जल्द ही कामयाबी मिलने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *