Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Wed, 31 May 2023 11:26 PM IST

बांदा। फतेहपुर के अढावल मजरा चमारन डेरा निवासी सत्यानरण का आरोप है कि उसकी बहन को उसके पति व ससुराल वालों ने आत्महत्या के लिए विवश किया। पुलिस ने पति व ससुराल वालों के खिलाफ उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।

तहरीर में बताया कि उसकी बहन सविता (मृतक) की शादी 15 वर्ष पूर्व दरदा छावनी डेरा निवासी रामबाबू के साथ की थी। बहन के कोई संतान नहीं थी। पति नशे में मारपीट करता था। इस पर कई बार विवाद भी हुआ। समझौते में दोबारा मारपीट न करने की बात कही गई थी, लेकिन 16 मई को सूचना दी गई की बहन दरवाजा नहीं खोल रही है। वहां पहुंचा तो पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर बांदा भेज दिया था।

मृतक के भाई ने ससुरालवालों पर बहन को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पति समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *