
छात्रा के आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से जुड़े कमच्छा स्थित वसंत कन्या महाविद्यालय (वीकेएम) की स्नातक की छात्रा ने बृहस्पतिवार की शाम सिद्धगिरीबाग स्थित अपने किराये के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। लक्सा थाने की पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके साथ ही छात्रा के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। छात्रा की आत्महत्या की वजह साफ नहीं है।
लक्सा थाना क्षेत्र के सिद्धगिरीबाग में आनंद कुमार जायसवाल के मकान में छात्राएं किराये पर रहती हैं। मऊ जिले के मंडूसराह खुर्द करहा फत्तेपुर निवासी ईश्वर चंद्र विद्यासागर की बेटी आंचल सागर (18) भी उनके यहां किराये पर रहती थी। उसके कमरे में दो अन्य छात्राएं भी रहती हैं।
साथ में रहने वाली दो छात्राएं गईं थीं बाहर
आंचल कमच्छा स्थित वीकेएम में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। मकान मालिक के अनुसार, शाम के समय आंचल के कमरे में रहने वाली दो अन्य छात्राएं बाहर गईं थीं। वे लौट कर आईं तो उनके कमरे का दरवाजा चिपकाया हुआ था।
ये भी पढ़ें: दोस्तों के संग प्रेमिका के घर धमका प्रेमी दिखा रहा था दबंगई, ग्रामीणों ने दमभर पीटा
