संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:23 AM IST
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर स्टेयरिंग फेल होने से डिवाइडर से टकराकर बोलेरो पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार पांच लोग घायल हो गए। फंसे लोगों को बोलेरो कटर मशीन से काटकर निकाला गया। देहात कोतवाली पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
अतर्रा महाविद्यालय के क्लर्क सुनील कुमार (50) व रामजी गुप्ता (45), अंबिका प्रसाद (50), सूरज कुशवाहा (25) और अमरचंद्र यादव (26) गुरुवार दोपहर तीन बजे के करीब बोलेरो से कॉलेज के काम से बुंदेलखंड विश्व विद्यालय झांसी जा रहे थे। बोलेरो सुनील चला रहे थे।
देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस पर चढ़ते समय स्टेयरिंग फेल होने से बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में सभी सवार अंदर फंस गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी जयचंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और कटर से गाड़ी को काटकर घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी पर अतर्रा महाविद्यालय के कई प्रोफेसर भी जिला अस्पताल पहुंचे।
