संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:35 PM IST
बांदा। ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में बच्चों को नई उड़ान के लिए सात दिवसीय आओ छू ले आसमां शिविर का आयोजन आर्ट क्राफ्ट डांस स्टूडियो में किया गया। उद्घाटन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू ने किया।
एसीडी स्टूडियो में आयोजित कैंप में प्रतिदिन बच्चों को नई चीजों के साथ में कुछ न कुछ सिखाया जाएगा। स्टूडियो निर्देशक रश्मि गुप्ता निशा ने बताया कि ऐसे आयोजन से बच्चों में कला का विकास होता है।
मोबाइल और टीवी की दुनिया में गुम होते जा रहे बच्चों को प्रयोगात्मक कार्य कराना बहुत ही आवश्यक है। सात दिवसीय समर कैंप में प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की प्रक्रियाएं बच्चों की ओर से आयोजित की जाएंगी। प्रतिदिन नए बच्चों का चयन होगा। समापन छह जून को होगा।
