Spread the love


मुख्य अतिथि जिला जज चंद्रोदय कुमार रहे

संवाद न्यूज एजेंसी

महरौनी। तहसील बार एसोसिएशन के तत्वावधान में बार संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली।

इस मौके पर एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन प्रेमनारायण सोनी, सदस्य अभिनंदन सिंघई, जगदीश सिंह कुशवाहा और ज्ञानेंद्र सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। समारोह में अध्यक्ष पद पर श्याम बिहारी तिवारी और सचिव पद पर लोकपाल सिंह बुंदेला ने शपथ ली। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रहीस सिद्दकी, पुस्तकालय पद पर केपी बुंदेला, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गुलझार सिंह, अनिरुद्ध सिंह अमृत लाल और कोषाध्यक्ष पद की जगदीश सिंह आदि ने शपथ ली।

इस अवसर पर शालिगराम व्यास, कालका प्रसाद यादव ,हरप्रसाद नांगल, शत्रुघ्न सिंह, राकेश वैद्य, संतोष कुमार, इरशाद अली, कुलदीप खरे, सुंदर लाल, गजराज सिंह, रामविलास खरे, बहादुर सिंह फूल सिंह, मनीष मिश्रा, बलराम खरे, उत्तम सिंह, सरफराज अली, राजेंद्र सिंह सिसौदिया आदि मौजूद रहे। संचालन महेंद्र कुमार मड़वैया और सभी का आभार लोकपाल सिंह बुंदेला ने जताया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला जज चंद्रोदय कुमार रहे। अध्यक्षता उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष जानकी शरण पांडे ने की। विशिष्ट अतिथि एडीजे गुलाब सिंह, सीजेएम हरीश कुमार, उपजिलाधिकारी रविप्रताप सिंह, नेमिचंद्र जैन, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र यादव, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश नारायण सोनी, दृगपाल सिंह मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *