Spread the love

मुहल्ले की एक महिला से परेशान दर्जनों महिलाओं ने सीओ ऑफिस का किया घेराव….

मोठ (झाँसी) कोतवाली मोठ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गाँव के दर्जनों महिला, पुरुषों ने मुहल्ले की महिला से परेशान होकर क्षेत्राधिकारी के कार्यालय का घेराव करते हुए शिकायती पत्र सौपा है। जिसमें महिलाओं ने जानकारी देते हुए बताया है कि मुहल्ले में रहने वाली एक महिला आए दिन मोहल्ले में झगड़ा करती है। झगड़ा के बाद केस दर्ज कराने की बात कहती है और झूठा फसाती रहती है। क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर दर्जनों महिलाओं ने महिला के खिलाफ कार्रवाई कि मांग की है। आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों पूर्व उक्त महिला ने मुहल्ले के ही एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। जिससे परेशान मुहल्ले की दर्जनों की संख्या में महिला, पुरुष ने पुलिस क्षेत्राधिकारी के कार्यालय पहुंचकर लिखित रूप से शिकायती पत्र देकर महिला के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। साथ ही युवक के खिलाफ दिए गए छेड़खानी के शिकायती पत्र के आरोप में निष्पक्ष जांच करने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *