Spread the love


प्रदेश मुख्यालय पर पांच ग्राम पंचायतों के प्रधानों को किया गया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच ग्राम पंचायतों की सूची शासन को भेजी गई थी। इन ग्राम पंचायतों के प्रधानों को प्रदेश मुख्यालय पर मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया है। इनमें ग्राम पंचायत गेवरा गुंदेरा को प्रथम स्थान मिला है। ग्राम पंचायत के विकास के लिए शासन ने 11 लाख की प्रोत्साहन राशि ग्राम प्रधान सोनम को दी है।

शासन की ओर से उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रत्येक वर्ष पुरस्कृत जाता है। नौ बिंदुओं के कॉलम को पूरा करते हुए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इनमें गरीबीमुक्त गांव, स्वस्थ गांव, बाल मैत्री, पर्याप्त जलयुक्त, स्वच्छ एवं हरित गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव, सामाजिक रूप से सुरक्षित, सुशासन व महिला हितैषी के बिंदु हैं। आवेदन के बाद जिलास्तरीय कमेटी जांच कर शासन को इन गांवों के नाम भेजती है।

फिर पांच गांव का चयन किया गया था, जिनके ग्राम प्रधानों को प्रदेश मुख्यालय भेजा गया, उनमें विकासखंड तालबेहट की ग्राम पंचायत गेवरा गुंदेरा की प्रधान सोनम, विकास खंड जखौरा की ग्राम पंचायत लागौन के प्रधान देवेंद्र कुमार जैन, ग्राम पंचायत मैलार के प्रधान चंद्रपाल, विकास खंड मड़ावरा की ग्राम पंचायत गदौरा के प्रधान सोन प्रकाश चौबे, विकास खंड बिरधा की ग्राम पंचायत रमेशरा की प्रधान सियादेवी शामिल हैं। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *