
अब 693 करोड़ की लागत से होगा गोरखपुर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने के लिए भवन के पुनर्विकास योजना की नई डिजाइन और डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को रेल प्रशासन ने रेलवे बोर्ड को भेज दी है। अब निर्माण कार्य की लागत 612 करोड़ रुपये से बढ़कर 693 करोड़ हो गई है।
अब कार्य शुरू करने के लिए टेंडर जारी करने की तैयारी है। रेलवे स्टेशन को आगामी 50 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित किया जाएगा। अनुमान है कि उस समय स्टेशन पर करीब प्रतिदिन 1,68,000 यात्रियों का आवागमन होगा।
15 जनवरी 1885 में अस्तित्व में आया था गोरखपुर स्टेशन
15 जनवरी, 1885 को सोनपुर से मनकापुर तक मीटर गेज रेल लाइन के निर्माण के साथ ही गोरखपुर रेलवे स्टेशन अस्तित्व में आया। वर्ष 1886 में गोरखपुर से उस्का बाजार लाइन के निर्माण के साथ ही गोरखपुर जंक्शन स्टेशन बना। वर्ष 1981 में छपरा से मल्हौर तक का आमान परिवर्तन पूर्ण हुआ और गोरखपुर जंक्शन बड़ी लाइन के माध्यम से देश के अन्य महानगरों से जुड़ा।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर से तैयार होगी रोइंग खिलाड़ियों की नर्सरी, देश के मानचित्र पर उभरेगा रामगढ़ताल
