Spread the love


Miscreants arrested after threatening girl student in Gorakhpur

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में सिकरीगंज इलाके के एक गांव में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि छह मई को आरोपी युवक ने रास्ते में हाथ पकड़ लिया था, लेकिन लोकलज्जा के डर से छात्रा ने घर वालों को नहीं बताया। सिरफिरे शोहदे ने छात्रा को धमकाया कि कहीं और शादी की तो मंडप में गोली मार दूंगा।

अचानक 30 मई को जब आरोपी ने घर में घुसकर धमकी दी और हाथापाई की तो पिता ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया। आरोपी की पहचान विशुनपुरा गांव के गोलू गुप्ता उर्फ विकास के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें: दिल दहला देने वाला मर्डर: शादी नहीं करने से नाराज हुई महिला दोस्त, प्रेमी की मां को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *