Spread the love


Akanksha Dubey Case  Bhojpuri singer Samar Singh friend Sanjay gets bail from court

समर सिंह का दोस्त संजय 12 अप्रैल को हुआ था गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जिला जेल में बंद संजय सिंह की जमानत अर्जी शनिवार को जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने मंजूर कर ली। यह जानकारी प्रभारी डीजीसी मुनीब सिंह चौहान ने दी। वहीं, अदालत में आरोपी का पक्ष अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह ने रखा।

सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में बीते 26 मार्च को आकांक्षा दुबे मृत मिली थीं। आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उनकी मां मधु दुबे की तहरीर के आधार पर सारनाथ थाने में भोजपुर गायक समर सिंह उर्फ समरजीत और उसके दोस्त संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

छह अप्रैल की देर रात गाजियाबाद से समर सिंह को गिरफ्तार किया गया। समर की जमानत अर्जी जिला जज की अदालत से खारिज हो चुकी है। वहीं, संजय सिंह को 12 अप्रैल को सारनाथ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था।

ये भी पढ़ें: तीन बच्चों को कुएं में फेंकने वाली मां गिरफ्तार, दिल दहलाने वाली करतूत का कारण जान कांप जाएंगे आप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *