Spread the love


मऊ(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के बियावल गांव में बेटी से प्रेम संबंधों के शक में चाची ने अपने भतीजे की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

मऊ थाना क्षेत्र के बियावल गांव के काशीनाथ का पुरवा निवासी ननकू (22) पुत्र चंंद्रभान निषाद का चचेरी बहन के साथ दो साल से प्रेम संबंध था। युवती की मां ऊषा उर्फ गंगावती लगातार संबंध का विरोध करती थी। इसी बात पर लेकर शुक्रवार की रात को दोनों परिवार के सदस्यों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान ऊषा ने कुल्हाड़ी से ननकू के सिर व चेहरे पर वार कर दिया। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घायल ननकू को लेकर उसके परिजन मऊ सीएचसी पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय ननकू की रास्ते में मौत हो गई।

घटना की सूचना पर थाना प्रभारी राजेश द्विवेदी मय फोर्स पहुंचे। पुलिस ने आरोपी चाची ऊषा को कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी मृतक के परिवार से तहरीर नहीं मिली है। वहीं, हत्यारोपी ऊषा ने बताया कि ननकू बेटी को लगातार परेशान करता था। कई बार मना करने के बाद भी वह नहीं मान रहा था। इसी बात पर मारपीट हुई।

शनिवार को प्रयागराज में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर शाम को गांव पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। एसपी वृंदा शुक्ला ने कहा कि आरोपी की पुत्री के साथ मृतक के कथित प्रेम संबंध बताए गए हैं। इसी बात को लेकर विवाद हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *