Spread the love


ग्राम हंसरी में किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

मड़ावरा/ललितपुर। जिलाधिकारी ने विकास खंड मड़ावरा के ग्राम हंसरी के कृषक राजेश साहू के प्रक्षेत्र का निरीक्षण कर श्रीअन्न उत्पादन कार्यक्रम का आंरभ किया। उनके द्वारा खेती किसानी में किए जा रहे अभिनव प्रयोगों, बागवानी तथा शाकभाजी की खेती का अवलोकन किया।

श्रीअन्न के उत्पादन में अधिक से अधिक कृषकों को सहभागी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा उप कृषि निदेशक संतोष कुमार सविता को यथा शीघ्र उन्नत प्रजातियों के बीज समुचित मात्रा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि श्री अन्न का उत्पादन लगातार गिरते मृदा स्वास्थ्य के लिए भी वरदान है। अत्यधिक मात्रा में कीड़े-मकोड़ों के प्रकोपों से फसलों को बचाने हेतु उपयोग किए जा रहे जहरीले रसायन न केवल हमारे प्राकृतिक संसाधनों को प्रदूषित कर रहे हैं बल्कि जीव-जंतुओं के सामने भी अस्तित्व का संकट पैदा कर रहे हैं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, एनके गुप्ता उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *