Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Sat, 03 Jun 2023 11:59 PM IST

चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के वियावल स्थित काशी नाथ का पुरवा मे ननकू निषाद की उसकी सगी चाची ने हत्या कर दी। इसके बाद पुरवा में सन्नाटा फैला है। ननकू के चेहरे और सिर पर उसकी चाची ने कुल्हाड़ी के कई वार किए हैं।घटना के समय दोनों के परिवार के मुखिया मौजूद नहीं थे। वह दोनों अन्य प्रांत में ईंट भठ्ठे में मजदूरी करते हैं। घटना की जानकारी होने पर दोनों शनिवार की शाम को गांव पहुंचे।

चंद्रभान निषाद व मुन्नू निषाद दोनों सगे भाई हैं। चंद्रभान का पुत्र ननकू छह भाईयों में दूसरे नंबर का था। थानाध्यक्ष राजेश द्विवेदी ने बताया कि ननकू का अपनी चाची ऊषा उर्फ गंगावती की पुत्री से लगभग दो वर्षों से प्रेम संबंध था। चाची लगातार इसका विरोध करती थी।

शुक्रवार की दोपहर को दोनों को आपस में बातचीत करते देखने पर रात्रि को चाची ने ननकू की मां व अन्य परिजनों को उलाहना दिया। इस पर वाद विवाद शुरू हुआ था। मारपीट के दौरान चाची की कुल्हाड़ी ननकू के सिर व चेहरे पर वार लगा था। इस घटना के बाद पुरवा में सन्नाटा पसरा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *