Spread the love


फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र में प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर कटोघन पेट्रोल टंकी के पास रिश्ते में बहनों की नृशंस हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। कौशांबी निवासी हत्यारोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रेमी युगल के एक दूसरे के चरित्र पर शक करने लगे थे।  युवती प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी।

इसी कहासुनी के दौरान पहले प्रेमी ने युवती की हत्या कर दी। वहीं, बीच-बचाव में आई प्रेमिका की रिश्ते में बहन को मारकर भाग निकला था। पुलिस टीमों नें कौशांबी जिल के कड़ाधाम थाना क्षेत्र के इमामअली का चक मजरे अलीपुर जीता निवासी दिवांशू उर्फ दीशू (23) को गिरफ्तार किया है।

एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ साल से दिवांशू का प्रेम प्रसंग सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 26 वर्षीय स्वजातीय युवती के साथ था। इसकी जानकारी युवती की भाभी को भी थी। युवती त्वचा संबंधी बीमारी से ग्रसित थी। उसकी बीमारी शादी में अड़चन थी।



युवती बना रही थी शादी का दबाव

परिवार की महिला सदस्य चाहती कि कि युवक से उसकी शादी हो जाए। दोनों शादी के लिए तैयार भी थे। शादी के लिए कुछ दिनों से युवती दिवांशू पर दबाव बना रही थी। दिवांशू को आशंका थी कि युवती उसके अलावा किसी और से भी बातचीत करती है। इसी तरह से युवती को भी शंका थी कि दिवांशू कहीं और बातचीत करता है।


रात होने के कारण बहन को लिया था साथ

दिवांशू और युवती के बीच एक जून को बातचीत हुई। युवती ने खागा में रिश्तेदार के घर तिलक में जाने की बात कही। वहां दिवांशू ने आने की बात कही। दिवांशू बाइक से रात करीब आठ बजकर 20 मिनट पर समारोह स्थल पहुंचा। उसने फोन कर युवती को बुलाया। रात होने के कारण युवती रिश्ते में बहन (16) को अपने साथ ले लिया।


आरोपी दोनों को लेकर कटोघन पेट्रोल पंप पहुंचा

दिवांशू ने किशोरी को लेकर आने से मना भी किया, लेकिन युवती नहीं मानी। दिवांशू दोनों को ढाबे में खाना और आइसक्रीम खिलाने के बहाने बाइक से कटोघन पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। घटनास्थल से कुछ दूर पहले बाइक रोक दी और किशोरी को रुकने को कहा। युवती को अपने साथ तालाब किनारे ले गया और बातचीत करने लगा।


दोनों में हुई गाली-गलौज, युवक ने दोनों की कर दी हत्या

दोनों के बीच शादी की बात को लेकर बहस शुरू हो गई। गुस्से में युवती ने दिवांशू को गाली गलौज कर दी। दिवांशू ने थप्पड़ मारा तो युवती जमीन पर गिर गई। गला दबाकर ईंट से उसका सिर, चेहरा कूंच डाला। शोर सुनकर किशोरी दौड़कर पहुंची। बीच-बचाव का प्रयास किया।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *