Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Sun, 04 Jun 2023 12:08 AM IST

नरैनी। छोटे भाई ने अपनी बाइक देने से इन्कार किया तो नाराज होकर बड़े ने जहर खा लिया। इससे बड़े भाई की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार करा दिया।

कोतवाली क्षेत्र के छतैनी गांव के मजरा कुशवाहा का पुरवा निवासी मुकेश (25) के छोटे भाई मान सिंह की शादी 10 दिन पहले हुई थी। उसे दहेज में बाइक मिली थी। गुरुवार को बड़े भाई मुकेश को किसी काम से बाहर जाना था। उसने मान सिंह से बाइक मांगी तो देने से मना कर दिया।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध होकर मुकेश ने देर शाम डाई पीने के बाद सल्फास खा लिया। जिससे कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। कानपुर अस्पताल ले जाते समय देेर रात रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना शुक्रवार को चुपचाप उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र व एक पुत्री है। वह गुजरात में रहकर मजदूरी करता था। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। ऐसी कोई सूचना नहीं दी गई है। जानकारी कर आगे की कार्रवाई करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *