बाहर और आसपास के लिए
फोटो 04 बीएनडीपी 13- मृतका नगमा। फाइल फोटो
कुत्तों के खदेड़ने पर भागी बच्ची की खूंटे से टकराकर मौत
पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां गांव में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
खप्टिहा कलां (बांदा)। कुत्तों के दौड़ाने पर भागी छह वर्षीय बच्ची चबूतरे से फिसलकर पास में गड़े खूंटे से टकरा गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां गांव निवासी नगमा (6) पुत्री इदुआ रविवार की सुबह करीब नौ बजे घर के पास स्थित दुकान से सामान लेने गई थी। वहां गांव के आवारा कुत्तों ने उसे खदेड़ लिया। डर के मारे बच्ची वहां बने चबूतरे पर चढ़ने लगी। पैर फिसल जाने से वह चबूतरे के नीचे गड़े खूंटे से जा टकराई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पिता इदुआ ने बताया कि दो दिन पूर्व केन नदी में डूबने से बची रुबीना की यह छोटी बहन थी। उसकी चचेरी बहनों सफीना और याशमीन की नदी में डूबने से मौत हो चुकी है। एक ही परिवार में तीसरी मौत से कोहराम मचा है। पिता इदुआ मजदूरी करते हैं। मां पीर बानो घर में रहती हैं। परिवार में 30 मई को शादी भी थी। इसमें सभी रिश्तेदार एकत्रित थे। थानाध्यक्ष अनिल कुमार साहू ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
