Spread the love


Aunt beheaded nephew with an ax in Chitrakoot

Chitrakoot murder
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट के मऊ थाना इलाके के बियावल गांव में चचेरी बहन से प्रेम संबंधों से नाराज युवती की मां ने भतीजे की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से महिला को कुल्हाड़ी के साथ पकड़ लिया है। मऊ थाना क्षेत्र के बियावल गांव के काशीनाथ का पुरवा निवासी ननकू (22) पुत्र चंद्रभान निषाद का अपनी सगी चचेरी बहन के साथ दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था। 

युवती की मां यानी आरोपी ननकू की चाची ऊषा उर्फ गंगावती पत्नी मुन्नू निषाद लगातार संबंध का विरोध करती थी। इसी बात पर लेकर शुक्रवार की रात को दोनों परिवार के सदस्यों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान ऊषा ने कुल्हाड़ी से ननकू के सिर और चेहरे पर वार कर दिया। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। 

यह देखते ही वहां खलबली मच गई और सभी अपने अपने घर में घुस गए। घायल ननकू को लेकर उसके परिजन मऊ सीएचसी पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय ननकू की रास्ते में मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना पर थाना प्रभारी राजेश द्विवेदी मय फोर्स पहुंचे तो पूरी घटना की जानकारी हुई। 

पुलिस ने आरोपी चाची ऊषा को कुल्हाड़ी के साथ पकड़ लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी मृतक के परिवार से तहरीर नहीं मिली है। वहीं, हत्यारोपी ऊषा ने बताया कि उसकी बेटी को लगातार उसका भतीजा ननकू परेशान करता था। कई बार मना करने के बाद भी वह नहीं मान रहा था। इसी बात पर मारपीट हुई। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *