Spread the love


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। झांसी में पिछले पांच महीने में एक हजार लोगों को हार्ट अटैक पड़ चुका है। ये मरीज सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में भर्ती हुए हैं। इसमें युवा से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं।

बिगड़ी दिनचर्या, व्यायाम की कमी, तला भुना ज्यादा खाने आदि कारणों से हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. निर्देश जैन ने बताया कि गर्मियों में भी हार्ट अटैक के केस बढ़ जाते हैं। क्योंकि, गर्मियों में शरीर में पानी की कमी हो जाने से खून गाढ़ा हो जाता है। फिर दिल की नसों में रक्त का थक्का जमने लगता है। धीरे-धीरे नस ब्लॉक हो जाती है और हार्ट अटैक आ जाता है। उन्होंने बताया कि गंभीर हार्ट अटैक आने के एक घंटे के अंदर एंजियोग्राफी हो जानी चाहिए। बताया कि पिछले पांच महीने में हार्ट अटैक के 500 मरीजों का उन्होंने इलाज किया है। वहीं, मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि जनवरी से मई तक लगभग अस्पताल में 500 हार्ट अटैक के मरीज भर्ती हुए हैं। इसमें कई युवा भी शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *