Spread the love


SDM change route due to tiger sitting on jungle safari road in Pilibhit

जंगल सफारी के मार्ग पर बैठा बाघ
– फोटो : एसडीएम शिखा शुक्ला

विस्तार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन स्थल पर आने वाले सैलानी इन दिनों बाघों का दीदार कर रोमांचित हो रहे हैं। रविवार को कलीनगर एसडीएम शिखा शुक्ला भी परिवार के साथ जंगल सफारी करने और चूका बीच की खूबसूरती निहारने यहां पहुंचीं। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सफारी चालक को रूट बदला पड़ा। 

दरअसल, चूका बीच के बाद जंगल की ओर रवाना होने के बाद पक्की पटरी पर पहुंचते ही अचानक जंगल से निकला बाघ मार्ग पर आ गया। बाघ को देख एसडीएम और उनके परिवार के लोग रोमांचित हो गए। जंगल सफारी के वाहन में सवार सभी लोग दूर से बाघ को निहारने लगे। इस बीच बाघ सड़क पर ही बैठ गया। 

बीच सड़क पर आराम फरमाता रहा बाघ 

काफी देर तक ये लोग बाघ के हटने का इंतजार करते रहे, लेकिन बाघ बीच सड़क पर आराम फरमाता रहा। बाघ के मार्ग से ना हटता देख सफारी चालक को दूसरा मार्ग चुनना पड़ा। वाहन को वापस दूसरे रूट से जंगल सफारी के लिए ले जाया गया। एसडीएम शिखा शुक्ला ने बताया कि टाइगर रिजर्व की खूबसूरती अद्भुत है।

यह भी पढ़ें- बाघिन की मौत का मामला: 10 दिन से भूखी-प्यासी थी… पत्थरों की बौछार, दहशत और लगातार भागने से थम गईं सांसें

चूका बीच पर परिवार के साथ एसडीएम शिखा शुक्ला (ब्लैक गाउन)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *