Spread the love


Rajdhani bus service from Aligarh to Delhi started

राजधानी बस सेवा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोडवेज की बसों से दिल्ली के लिए सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर राहत देने वाली है। अलीगढ़ से राजधानी बसों का संचालन शुरू हो गया है। दिल्ली तक तीन-तीन जोड़ी राजधानी एक्सप्रेस बसें संचालित की जाएंगी। इन बसों के जरिए यात्री सुबह दिल्ली जाकर रात तक वापस अलीगढ़ आ सकेंगे। 

अलीगढ़ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि संचालन शुरू कर दिया गया है। फिलहाल अलीगढ़ एवं बुद्धविहार डिपो की दो जोड़ी बसों का संचालन गांधीपार्क बस स्टैंड से होगा। सुबह सात बजे पहली एवं आठ बजे दूसरी बस दिल्ली के आनंद विहार बस स्टैंड को रवाना होगी, जो करीब ढ़ाई घंटे में सफर पूरा करेगी। प्रति यात्री 222 रुपये किराया होगा। 

यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी। गौर हो कि प्रदेश सरकार ने सभी जिला मुख्यालयों से राजधानी बस सेवा शुरू की है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर इस सेवा का शुभारंभ किया था। नई बसें बीएस-6 मानक की हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *