Spread the love


Chitrakoot: Fierce fire broke out in Sivaganga Trading Company

आग से जला सामान
– फोटो : अमर उजाला

चित्रकूट जिले में सोमवार सुबह नगर के सदर रोड कलेक्ट्रेट मार्ग चर्च गेट के सामने किराना होलसेलर की दुकान में लगी आग में लगभग चार करोड़ का सामान जलकर स्वाहा हो गया। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सारा माल जल चुका था। सोमवार की भोर में करीब 2:30 व्यापारी सुशील शिवहरे को उनके पड़ोसियों ने जानकारी दी कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है।

दुकान की ऊपरी मंजिल में रह रहे व्यापारी ने सबसे पहले अपनी दोनों बच्चियों और पत्नी को लेकर छत के रास्ते पड़ोसियों की छत पर पहुंचे। परिवार को सुरक्षित करने के बाद व्यापारी ने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद दमकल को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सुशील शिवहरे थोक किराना व्यापारी हैं। लगभग 25 कंपनियों का उनके यहां से व्यापार होता है। व्यापारी ने अग्निकांड में लगभग 4 करोड रुपए के नुकसान की बात कही है। घटना की सूचना पर सदर लेखपाल महेंद्र सिंह ने पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। उसके अलावा तमाम क्षेत्रिय व्यापारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *