ललितपुर। अमेरिका निवासी एक भारतीय ने जिलाधिकारी को एक प्रार्थनापत्र देकर जनपद स्थित अपनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई है। जिलाधिकारी ने मौके पर पुलिस व राजस्व की टीमों को भेजकर काम रुकवाते हुए विस्तृत आख्या मांगी है।
शहर के मुहल्ला आजादपुरा निवासी अभिषेक उपाध्याय ने एक प्रार्थनापत्र जिलाधिकारी को दिया। पत्र में बताया कि वह अमेरिका में निवास कर रहा है। उसकी तेरई फाटक के पास नेशनल हाईवे पर 0.057 हेक्टअर भूमि है। इस भूमि पर उसका बाउंड्री फाउंडेशन बना हुआ था। कुछ लोगों द्वारा इसे तोड़कर कब्जा किया जा रहा है। संवाद
