Spread the love

निर्माणाधीन पानी की टंकी पर कार्य कर रहे मजदूरों ने ठेकेदार पर रुपये न देने का लगाया आरोप….

झाँसी के कस्बा पूँछ अंतर्गत ग्राम पनारी व सिकन्दरा में जल जीवन मिशन परियोजना के तहत बनाई जा रही पानी की टंकी का कार्य रुका हुआ पड़ा है। वही निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों ने अरोप लगाते हुए बताया कि ठेकेदार के द्वारा करीब 37 दिनों से मजदूरी के रुपये नही दिए गए। जिससे कार्य कर रहे मजदूरो को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। दूर देश से मजदूरी कर अपने बच्चों को दो बक्त की रोटी देने के लिए कड़ी धूप में मजदूरी कर भरण पोषण करने बाले मजदूरों को खाने के लिए लाले पड़े हुए है। मजदूरों ने बताया कि वही साइड पर सामान पड़े होने के कारण मजदूर अपने घर भी नही जा पा रहे है। परेशान हो रहे मजदूरों ने आज उपजिलाधिकारी व स्थानीय थाना पूँछ में सम्बन्धित ठेकेदार व सुपरवाइजर के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया और मजदूरी के रुपये दिलाये जाने की मांग की है। इस दौरान मुख्य रूप से गोरेलाल, उमेश, दीपक, अशोक, धीरज, इंद्र कुमार, लालाराम, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *