Spread the love


BJP workers welcomed deputy CM keshav prasad maurya who reached Firozabad

बिहार में विपक्षी एकता से बन रहा था पुल, विपक्षी एकता की तरह ही ढह गया- केशव मौर्य
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। निकाय चुनाव के बाद यह उनका पहला दौरा था। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं ओर पदाधिकारियों से बात करके चुनावी रणनीति को समझा। उन्होंने बिहार में गंगा नदी पर बन रहे पुल के गिरने से लेकर राजनीतिक बयानबाजियों तक विपक्ष को निशाने पर लिया। कहा कि विपक्ष की एकता से बन रहा पुल उनकी एकता की तरह ढह गया। इस मौके पर मेयर कामिनी राठौर व भाजपा जिलाध्यक्ष वृंदावन लाल गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने संयुक्त रूप से गुलदस्ता भेंटकर डिप्टी सीएम का स्वागत किया।

व्यापारी एवं सामाजिक संगठनों ने सौंपे ज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बीएस गुप्ता, सुनील पैगोरिया, अनुपमा शर्मा व रामनरेश कटारा आदि ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को व्यापारियों की समस्याओं से संबंधी ज्ञापन सौंपे। व्यापारियों को आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग रखी। इसके साथ ही कई अन्य शिकायती पत्र दिए गए।

यह भी पढ़ेंः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *