Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Wed, 07 Jun 2023 12:32 AM IST

बांदा। ट्रेन में यात्रा कर रहे साधू का सामान चोरी होने के मामले में विवेचक द्वारा फाइनल रिपोर्ट लगा दी। मामले में साधू ने न्यायालय सीजेएम कर्वी में वाद दायर कराकर विवेचक की फाइनल रिपोर्ट को निरस्त कर पुन: जांच की मांग की है।

मटौंध थाना क्षेत्र के इटवा गांव निवासी जागेश्वर प्रसाद द्विवेदी ने न्यायालय में वाद दायर किया है। इसमें बताया कि 27 जुलाई 2022 को वह बरूआसागर से चित्रकूट आ रहा था। रास्ते में नींद आने से उसका बैग ट्रेन में चल रहे सिपाही उठा ले गए। बैग में 19 हजार नकद, बैंक पासबुक, अंगूठी, कपड़ा, आधार कार्ड, पैन कार्ड था। घटना की मानिकपुर जीआरपी थाने में चार अगस्त 2022 में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जागेश्वर ने बताया कि उसका चोरी गया सामान जीआरपी मानिकपुर ने बरामद कर लिया था।

तत्कालीन थानाध्यक्ष ने उन्हें चोरी गया माल दिखाकर तस्दीक कराई थी। कहा था कि यह माल उन्हें अदालत से मिलेगा। लेकिन बाद में चोरी के मामले में उन्होंने एफआर लगा दी। जागेश्वर ने न्यायालय से चोरी की फाइनल रिपोर्ट निरस्त कर पुन: जांच कराने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *