मानिकपुर। पानी की समस्या से जूझ रही कस्बे के शिवनगर की दर्जनों महिलाओं ने एसडीएम से मिलकर समस्या बताईं। महिलाओं ने कहा कि पूर्व में टंकी के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था थी, लेकिन जल स्तर गिरने की वजह से मोहल्ले वाले पानी के लिए परेशान हैं।
मंगलवार को मानिकपुर एसडीएम कार्यालय में मुन्नी देवी, सावित्री, सरोज, मीना देवी, गुडिय़ा, रेहाना, किरन, नूरजहां, कलावती व कौशिल्या देवी आदि दर्जनों महिलाएं पहुंची। उन्होंने बताया कि पीने के लिए पानी रेलवे स्टेशन से लाकर गुजारा करते हैं।
एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने तत्काल नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रामआशीष वर्मा व जल संस्थान के जेई मुलायम सिंह यादव से व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिए।
