Spread the love


The village head who went to put clothes on the roof died after falling from the roof, the family members were

ग्राम प्रधान पूजा कन्नौजिया
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनिहारी ग्राम सभा की वर्तमान ग्राम प्रधान पूजा कन्नौजिया की मंगलवार दोपहर छत से गिरकर मौत हो गई। वह वाराणसी अपने मायके गई थी। जहां घटना होने के बाद शाम को उनका शव ससुराल पहुंचा। 

यह भी पढ़ें- Varanasi News: संस्कृत विवि में 16 जून से होगी परीक्षा, 12 से बंटेंगी कॉपियां, ये रहा शेड्यूल

मालूम हो कि पूजा कन्नौजिया (28) पत्नी नितेश कन्नौजिया की  कुछ दिन पहले ही अपने मायके वाराणसी गई थी और वह दोपहर में  दो मंजिला मकान के छत के ऊपर कपड़े डालने गई थी। उसी दौरान पैर फिसलने से वह छत के निचे गिर गई।छत पर रेलिंग नहीं लगी थी।

अपने ग्राम प्रधान की मौत की सूचना मिलते ही ग्राम वासियों मे  शोक की लहर दौड़ गई। पूजा  कन्नौजिया की शादी 2017 में नितेश कन्नौजिया से हुई थी।  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021में मनिहारी ग्राम पंचायत महिला के लिए आरक्षित होने पर उन्होंने चुनाव लड़ा था और 31 मई 2021 को ग्राम प्रधान निर्वाचित हुईं थीं। उनके पति  एवं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *