Spread the love


Garekhpur intercity express wheel jammed, the train stood for half an hour

भारतीय रेल
– फोटो : Shutterstock

विस्तार

गोरखपुर से वाराणसी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के एक सवारी डिब्बे में सरदार नगर स्टेशन पर पहिया का ब्रेक सू जाम हो गया। इससे पहिये से धुआं निकलने लगा। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इन सबके बीच करीब आधे घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। इसके बाद उसे ठीक कर रवाना किया गया।

बताया जा रहा है कि इंटरसिटी एक्सप्रेस मंगलवार शाम 4:46 बजे सरदार नगर स्टेशन पर पहुंची थी। ट्रेन जैसे ही स्टेशन यार्ड से आगे बढ़ी, ब्रेक सू के कारण पहिये से धुआं निकलने लगा। इसकी जानकारी जैसे ही चालक को मिली, उसने ट्रेन को रोक दी। धुआं निकलता देखकर उस डिब्बे से यात्री बाहर आ गए। ठीक होने के बाद ट्रेन 05:15 बजे वाराणसी के लिए रवाना की गई।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *