Spread the love


woman ask help from police after her husband did second marriage

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लोटन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसका आरोप है उसका पति प्रेमिका से शादी कर उसे भी घर ले आया है। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो चुकी है। अगर कुछ रास्ता नहीं निकला तो वह बड़ा कदम उठा सकती है।

लोटन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक की शादी छह वर्ष पहले महराजगंज जनपद के कोल्हुई बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। पत्नी का कहना है कि दोनों की जिंदगी सही से कट रही थी। इसी बीच पति को नेपाल के रुपन्देही जिले के एक फौजी की लड़की से प्रेम हो गया।

प्यार का परवान ऐसा चढ़ा कि बगैर शादी के दोनों नेपाल मे एक साथ रहने लगे। जब वह इस रिश्ते से ऊब गया तो पीछा छुड़ाने के लिए मुंबई चला गया। लेकिन प्रेमिका ने पीछा नहीं छोड़ा और मुंबई पहुंच गई।

इसे भी पढ़ें: दरवाजे पर बरात लेकर पहुंचा दूल्हा, लोगों ने कर टिप्पणी फिर जमकर हुई मारपीट

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *