ललितपुर। प्रगतिशील किसान जन मोर्चा का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी उपकृषि निदेशक कार्यालय परिसर में जारी रहा। धरना लल्लूराम शर्मा की अध्यक्षता में दिया गया। किसानों ने सर्वसम्मति प्रस्ताव पारित किया कि जब तक दस सूत्री मांगें पूरी नहीं होंगी और ग्राम देवरान, दैलवारा, खुरा, बीद्या महावत के किसानों का रबी 2022 का बीमा क्लेम खातों में नहीं पहुंचेगा, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
इस अवसर पर बाबूलाल दुबे, उदल सिंह, जगदीश तिवारी, कैलाश नारायण, नवनीत शर्मा, प्रचार मंत्री बृजेश पुरोहित, सतनाम सिंह, आशीष कौशिक, रामसहाय, प्रीतम सिंह, जयराम पटेल मौजूद रहे।
इनके अलावा अंशुल जैन, कृष्ण गोपाल, प्रान सिंह, मलखान सिंह, प्रताप सिंह, नीलेश जैन, आनंद कुमार, महेंद्र कुमार, सीताराम, हरचरन कुशवाहा सहित किसान भी मौजूद रहे। धरने का संचालन यश प्रताप सिंह पटेल ने किया। संवाद
