Spread the love


Dead body found in Lalitpur police station Pali area police engaged in investigation

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ललितपुर के थाना पाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दुधई निवासी हरि शंकर रैकवार (21) पुत्र बारेलाल रैकवार रविवार को अचानक घर से चला गया था। परिजनों ने रिश्तेदारी में खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। ग्रामीणों के साथ परिजनों ने खेतों और जंगल में खोजा तो बुधवार को दूधई के जंगल में उसका शव बेल के पेड़ पर गमछा के सहारे लटका मिला।

शव देखते ही परिजनों की चीख पुकार मच गई।  उन्होंने हरिशंकर की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाई और तीन बहनों में बड़ा था



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *