Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Thu, 08 Jun 2023 12:10 AM IST

चित्रकूट/मानिकपुर । अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बुधवार की भोर कर्वी कोतवाली अंतर्गत झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेट्रोल पंप के पास स्थित मऊ निवासी वीरेंंद्र (29) व कृष्णदत्त (25) मऊ कस्बा से पिकअप लेकर आ रहे थे। जैसे ही वह खोह रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे तो सामने आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देखकर चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मारकुंडी थाना क्षेत्र के इटवां डुडैला निवासी बालेंद्र (37) व संजय (30) बाइक से मंगलवार की शाम को टिकरिया गांव जा रहे थे। जैसे ही वह बड़ी बंभिहा गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। दोनों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

बाइक सवार बालेंद्र ने हेलमेट पहना था। इसके अलावा छिवलहा का पुरवा भरतकूप निवासी रामजी (23) मंगलवार की शाम पैदल घर जा रहा था। पीछे से बाइक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। उसे भी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *