Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Wed, 07 Jun 2023 11:51 PM IST

चित्रकूट। मुख्यालय से सटे ग्राम बनकट के मजरा बड़ा तालाब निवासी युवक ने आरोप लगाया कि रंजिश में उसके घर पर कुछ लोगों ने असलहों से लैस होकर हमला किया। दरवाजा न खुलने पर बाहर खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही आरोपी भाग निकले।

रामबरन ने बताया कि रविवार की रात जब वह परिवार सहित घर पर सो रहा था। तभी देर रात को कुछ लोग लाठी-डंडा व असलहे लेकर दरवाजा तोड़ने का प्रयास करने लगे। उसने खिडक़ी खोलकर देखा तो उसमें तीन लोगों को पहचाना। रंजिश के चलते यह सब उसे पीटने आए थे।

दरवाजा न खुलने पर घर के बाहर खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त कर कुर्सियां तोड़ दी। बताया कि डायल 112 में सूचना देने पर पुलिस को आता देख आरोपी भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *