संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:47 AM IST
तालबेहट। पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से कचहरी आने वाले ग्रामीणों और अधिवक्ताओं को शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए नि:शुल्क वाटर कूलर भेंट किया गया। वाटर कूलर का शुभारंभ जिला अग्रणी बैंक अधिकारी रंजीत कुमार, नायब तहसीलदार प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक रामबाबू, शाखा प्रबंधक अनिल कुशवाहा, बैंक अधिवक्ता अजय कुमार उपाध्याय, बार संघ के अध्यक्ष जयहिंद सिंह परमार, महामंत्री कृपाल सिंह, सुनील कुमार मौजूद रहे। संवाद
