Spread the love


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। सकरार के बम्हौरी शीतलपुर रोड पर बुधवार देर-रात को सवारियों से भरी टैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि 22 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां दो महिलाओं समेत कुल चार लोगाें की हालात नाजुक बताई जा रही है। निवाड़ी गणेशपुरा टपरियन निवासी सुखनंदन परिवार के साथ अपनी बेटी की विदाई कराने के लिए सकरार जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली में करीब 35 लोग सवार थे। पांच टैक्टर में सवार थे जबकि 30 ट्राली में सवार थे। रात करीब नौ बजे जैसे ही वह लोग सकरार के धमना गांव से पहले पहुंचे। सामने से डंपर आ रहा था। टैक्टर में सवार फूलचंद का कहना है कि तेज रफ्तार डंपर देखकर ट्रैक्टर धीमा किया। उसे जैसे ही सड़क किनारे उतारा, ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबने से राकेश कुशवाहा (35) पुत्र भगवान दास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 22 से अधिक लोग जख्मी हो गए। घायलों में जयंती (40), सुखनंदन (45), रुपा (28), रुपा देवी (40), रैनी देवी (50), फुक्कन (26), जशोदा (40) समेत अन्य शामिल हैं। इन सभी को पांच एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक चार की हालत नाजुक है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *