Spread the love


दबंग पर लगाया कुलाबा की गूल को जेसीबी से बंद करने का आरोप

अमर उजाला ब्यूरो

ललितपुर। कल्यानपुरा के किसानों ने सजनाम बांध की बांयी मुख्य नहर के कुलाबा को चालू कराने के संबंध में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है सजनाम बांध की बांयी मुख्य नहर का कुलाबा नंबर दो में किसान विगत कई वर्षों से अपने खेतों की सिंचाई कर रहे हैं परंतु अचानक एक व्यक्ति ने रात के समय में कुलाबे की गूल को जेसीबी से मिट्टी द्वारा ढक दिया।

व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने गाली-गलौज कर किसानों को धमकी दी जिससे किसानों में रोष व्याप्त है, जबकि यह कुलाबा सरकारी सिंचाई विभाग के नक्शे में दर्ज है। कुलाबे की गूल से पानी की निकासी बंद हो जाने से किसानों को खेतों में पानी की समस्या से जूझना पड़ेगा। उनके परिवारों के जीवन यापन पर संकट खड़ा होगा। उन्होंने तत्काल प्रभाव से कुलाबे की गूल को खोदाई करके चालू कराने और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस मौके पर अनेक सिंह राजपूत, महिरबान सिंह, घनश्याम राजपूत, लाखन सिंह, राजपाल, हरिराम रजक, आनंद, राकेश कुमार, रघुवीर सिंह, लक्ष्मण, बिहारी कुशवाहा, प्रागी अहिरवार, बृजनंदन, रमेश कुशवाहा आदि किसान मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *