संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:13 AM IST
ललितपुर। शहर के एक मोहल्ला में रहने वाले युवक ने भाई को कोषागार में चपरासी के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक पर तीस हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है।
शहर के विष्णुपुरा निवासी प्रार्थी दंगल ने प्रभारी निरीक्षक को दिए पत्र में आरोप लगाया कि वशुंधरा कॉलोनी निवासी दो युवकों ने उसके बड़े भाई को कोषागार में चपरासी के पद पर नौकरी दिलाने के उससे 13 नवंबर 2022 को तीस हजार रुपये लिए थे। इसके बाद एक नौकरी का फर्जी लेटर भी दिया और बोला 10 दिनों में नौकरी मिल जाएगी।
जब नौकरी नहीं मिली, तो वह उससे रुपये वापस लेने पहुंचा। तो उसने रुपये देने से मना करके उसे अपमानित कर दिया और उसके भाई को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उसे वहां से भगा दिया। प्रार्थी ने प्रभारी निरीक्षक से मामले को संज्ञान में लेकर उक्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ प्रार्थी के रुपये वापस दिलाने की मांग की। संवाद
