
दयाराम की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले के पाली में पुरानी रंजिश के चलते मुड़रामऊ गांव के ही कुछ दबंगों ने डिप्टी कमिश्नर के पिता पर घात लगाकर बांके से हमला कर उन्हें मरणासन्न कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हत्या के मामले में पुलिस ने दो को हिरासत में ले लिया है। अन्य तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से पूरे गावं में दहशत का माहौल है। पूरे गावं में सन्नाटा पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मुड़रामऊ गांव निवासी दयाराम (75) की बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे खेत से चारा लाते समय गावं के ही महावीर, रघुवीर, परीक्षित उर्फ संदीप, मनोज, रजनीश ने बांके से हमलाकर घायल कर दिया था। इसके बाद उन्हें पाली पीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया। लखनऊ जाते समय रास्ते में दयाराम की मौत हो गई। सीओ शाहाबाद हेमन्त उपाध्याय ने बताया हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
