Spread the love


ललितपुर। टैक्सी यूनियन के चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को जिला टैक्सी एसोसिएशन की बैठक कंपनी बाग में संरक्षक सुधेश नायक और हेमंत जैन की अध्यक्षता में हुुई। बैठक में टैक्सी यूनियन चुनाव की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

इसमें अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष आदि पदों पर चुनाव लड़ने वाले इच्छुक उम्मीदवार 10 जून को स्टेशन रोड पर स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस के निकट सुबह 10 से दोपहर तीन बजे के बीच नामांकन करा सकते हैं। नाम वापसी प्रक्रिया 11 जून को सुबह 11 से दो बजे तक होगी। इसके बाद चुनाव चिह्न बांटे जाएंगे। मतदान प्रक्रिया 18 जून सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा। इसके बाद मतों की गिनती की जाएगी। बैठक में गौतम यादव, कृष्णबिहारी मिश्रा, छोटेलाल साहू, अन्ना, हल्ले, लाखन, रवि यादव, शंकर, अंतू महाराज, राज सोनी, अतीस पुरोहित, आशू गुप्ता, जीतू पाल, जगीरा, जमना साहू, लतीफ खान, खुमान साहू आदि लोग उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *