Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Fri, 09 Jun 2023 12:23 AM IST

चित्रकूट । साइबर क्राइम के मामले में दो बैंक खाताधारकों से 1.83 लाख रुपये की ठगी की गई है। दोनों मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

अमानपुर बेड़ी पुलिया स्थित आर्यावर्त बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के पास रहने वाली नेहा के पति रत्नेश द्विवेदी ने बताया कि पत्नी अपने बैंक खाते का संचालन वह फोन बैंकिंग से करती हैं। 27 मई को उनके व्हाट्सअप में अपरिचित नंबर से हाय का मैसेज आया, फिर एक लिंक भेजा गया। गलती से नेहा ने लिंक को क्लिक करके फोन में कोई एप डाउनलोड कर लिया। साइबर ठग ने उस एप के माध्यम से उनके फोन को हैक कर दो जून को 99 हजार 999 रुपये खाते से निकाल लिए।

जानकारी होने पर पति ने कोतवाली के साइबर सेल में ठगी का मुकदमा दर्ज कराया। इसके अलावा स्थानीय निवासी आशीष ने बताया कि उनके पास एनी डेक्स एप ठग ने भेजा था। उसके पहले गांव की आशा के माध्यम से बात की थी। वह झांसे में आ गए और ठग ने उनके खाता से 84 हजार रुपये निकाल लिया। उन्होंने भी साइबर सेल में मुकदमा दर्ज कराया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *