Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Sat, 10 Jun 2023 12:45 AM IST

तिंदवारी। स्कूटी और बाइक की आमने सामने भिड़ंत से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए। इनमें से एक को पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

बबेरू के देवरथा गांव निवासी अर्जुन (30) स्कूटी से कस्बे की ओर आ रहा था। दूसरी ओर से बाइक में सवार जसईपुर गांव का अजय यादव (17), ओम (15), नितिन (15) निवासी जसईपुर जा रहे थे। तिंदवारी गैस एजेंसी के सामने नेशनल हाईवे पर दोनो की आमने सामने टक्कर हो गई। एंबुलेंस से सभी घायलों को पीएचसी लाया गया। यहां अर्जुन और अजय को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *