Spread the love


चित्रकूट। शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के बिहारा गांव की महिला की पेट दर्द व उल्टी दस्त से तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे अस्पताल ला रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के बिहारा गांव निवासी नागेंद्र पांडेय ने बताया कि उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी (24) का मायका बबेरू बांदा है। गुरुवार को ससुर महेश दत्त की तबीयत बिगड़ने पर वह पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ ससुराल गए थे। उन्होंने बताया कि पहले से ही लक्ष्मी देवी की कुछ तबीयत खराब रहती थी। जिसका जानकीकुंड चिकित्सालय में इलाज चल रहा था।

उन्होंने रात्रि को पत्नी को फोन करके हालचाल जाना था। रात्रि को पत्नी ने बताया कि पेट दर्द व उल्टी हो रही है। इस पर पत्नी के भाई राजेश कुमार ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बांदा रेफर कर दिया। राजेश ने इसकी सूचना अपने जीजा नागेंद्र को दी, तो नागेंद्र ने बांदा न ले जाने की बात कहकर चित्रकूट लाने के लिए कहा।

परिजनों ने उसे जिला अस्पताल चित्रकूट में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि अस्पताल आने के पूर्व ही महिला की मौत हो चुकी थी। मृतका की डेढ साल पूर्व शादी हुई थी। उसके एक पुत्र है। पति खेती कर परिवार का भरण-पोषण करता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *