Spread the love


बांदा। भेल (बीएचईएल) के सेवानिवृत्त कर्मी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में मृत पाए गए। जीआरपी ने उन्हें बांदा स्टेशन में उतारकर आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

आनंदपुरा (भोपाल) निवासी प्यारेलाल (58) का शव गुरुवार को सुबह पांच बजे संपर्क क्रांति के जनरल कोच में पाया गया। साथ में यात्रा कर रहे यात्री काफी देर तक यह समझते रहे कि वह सो रहे हैं। बाद में उन्होंने जीआरपी बांदा को सूचना दी। जीआरपी पुलिस ने बांदा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचकर शव को उतारा।

घटना के संबंध में मृतक के दामाद जीतेंद्र ने बताया कि मृतक बीएचईएल कंपनी से वर्ष 2020 में सेवानिवृत्त हुए थे। पहली जून को भोपाल से अपनी बहन के घर दिल्ली पहुंचे थे। वहां से वह छह जून को झांसी जनपद के मऊरानीपुर में अपने एक मित्र के घर आए थे। यहां से वह संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से आठ जून को बांदा आ रहे थे। बांदा में भी उनका कोई सहकर्मी रहते हैं। उनके यहां उन्हें आना था। दामाद ने बताया कि उनकी कैसे मौत हुई है। इसकी जानकारी नहीं है।

उधर, जीआरपी एसआई जयकरन सरोज का कहना है कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत होना प्रतीत हो रही है। परिजनों के आने पर पूरा दिन इंतजार करना पड़ा। परिजनों के आने पर पंचनामा भरकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *