
Snake
– फोटो : istock
विस्तार
बदायूं जिले का चूहा हत्याकांड प्रदेशभर में खूब सुर्खियों में रहा था। इसके बाद एक कुत्ते की हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब सांप को मारने का मामला सामने आया है। सांप को मारकर जलाने के प्रकरण में भी एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक बिसौली के ईदगाह रोड पर एक लकड़ी की टाल में सांप घुस आया था, जिसे लोगों ने मारकर जला दिया। मामला जानकारी में आने के बाद विभोर शर्मा नाम के व्यक्ति ने वन विभाग को सूचना दी। वनकर्मी कृष्ण कुमार यादव मौके पर पहुंचे तो सांप को मारकर जलाने का कोई साक्ष्य नहीं मिला।
संबंधित खबर- चूहा हत्याकांड: गुनाह कबूला… माफी मांगी फिर भी नहीं मिली राहत; आरोपी बोला- पता न था बड़े जंजाल में फंस जाऊंगा
एक युवक का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक यह स्वीकार कर रहा था कि उसने सांप को मारकर जला दिया है। वन विभाग की टीम ने आसपास के लोगों से जानकारी ली तो पता चला कि जोएब पुत्र जाहिद निवासी ईदगाह रोड नई बस्ती ने ही घटना को अंजाम दिया है।
