Spread the love


Old man died and two people injured due to collision of auto and bike in sonbhadra

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले में कोन-विंढमगंज मार्ग पर शनिवार सुबह ऑटो और बाइक में टक्कर हो गई। जोरदार भिड़ंत में ऑटो सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। बाइक सवार दो युवक भी घायल हुए। उन्हें दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सलैयाडीह गांव निवासी हीरालाल (68) शनिवार सुबह पत्नी और पोती को लेकर नेरूइयादामर जा रहे थे।

सभी एक ऑटो में सवार थे। विंढमगंज-कोन के बीच जंगल में ऑटो की विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। आमने-सामने की भिड़ंत में ऑटो सवार हीरालाल के अलावा बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए।

सभी घायलों को पीएचसी विंढमगंज ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने हीरालाल को दुद्धी सीएचसी रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हीरालाल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

ये भी पढ़ें: गर्मी से त्राहिमाम, दिन में चैन न रात में आराम, अभी और चढ़ेगा पारा, राहत कब?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *