
सपा विधायक दीपनारायण सिंह यादव
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस ने शनिवार को गिरोहबंद अधिनियम के आरोपी गरौठा के समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव और उनके रिश्तेदार अनिल यादव उर्फ मामा की सात करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है। सीपरी बाजार थाना इलाके में रक्सा ग्वालियर हाईवे पर स्थित दीपनारायण और अनिल यादव की 5.78 करोड़ की एक और 1.5 करोड़ रुपये कीमत की दूसरी जमीन कुर्क की है। इस दौरान कई थानों की पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौजूद रहीं।
बता दें कि कुख्यात लेखराज सिंह को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश करने के मामले में पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह सात महीने जेल में काटने के बाद हाल ही में बाहर आए हैं। इससे पहले उनकी छह अरब से अधिक की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं, जिसमें उनका मकान, कॉलोनी स्पेस मूल सिटी, स्कूल, कॉलेज और भूखंड शामिल हैं।
